फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cyber crime of UPSC aspirant opens account takes loan of Rs 25 crore in Varanasi

Cyber Crime: यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र का खोला खाता, 25 करोड़ का लिया लोन; एफआईआर दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 02:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Feb 2026 02:44 PM IST
सार

Cyber Fraud in Varanasi: साइबर जालसाजों द्वारा यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र का खाता खोलकर 25 करोड़ रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के पिता ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
cyber crime of UPSC aspirant opens account takes loan of Rs 25 crore in Varanasi
साइबर अपराधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालसाजों ने लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र अनुराग मिश्रा के पैनकार्ड का दुरुपयोग कर वाराणसी में उत्तरा इंटरप्राइजेज का जीएसटी फर्म पंजीकृत कराया। इस बीच आईसीआईसीआई बैंक के खाते पर 25 करोड़ से अधिक का निगेटिव लियन (एक तरह का लोन) किया गया। पीड़ित छात्र के पिता कमलेश कुमार मिश्रा ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
लखनऊ के मानक नगर आरडीएसओ कॉलोनी और वर्तमान में सारनाथ के अटलांटस अपार्टमेंट निवासी कमलेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बेटा अनुराग मिश्रा यूपीएससी की तैयारी के लिए करोल बाग, दिल्ली में रह रहा है, जिसका आईसीआईसीआई बैंक, हजरतगंज शाखा, लखनऊ में एक बचत खाता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: गंगा पार रेती पर जमकर हुई मारपीट, नाविकों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा; धरने पर माझी समाज
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जनवरी 2026 को करोल बाग में गूगल पे के माध्यम से वह अपने पुस्तकालय के खर्च के लिए 3500 का भुगतान कर रहा था। अपर्याप्त शेष राशि के कारण लेनदेन विफल हो गया। इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने खाते की जांच की तो खाते में 25,59,15,000 का निगेटिव लियन देखकर स्तब्ध रह गया। जानकारी के बाद उसने आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर को फोन किया, जहां उसे निकटतम बैंक शाखा में भेजा गया। 

इस बीच परिजनों को बेटे ने यह जानकारी दी। 19 जनवरी को आईसीआईसीआई बैंक की हजरतगंज शाखा और निकटतम जीएसटी ऑफिस के अधिकारियों से मालूम चला कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से अनुराग मिश्रा के पैन का दुरुपयोग कर आईसीआईसीआई बैंक की वाराणसी शाखा में एक करंट अकाउंट खोला है। 

जीएसटी विभाग में उत्तरा एंटरप्राइजेज नामक कंपनी को पंजीकृत करने के लिए भी किया गया था। यह धोखाधड़ी वाली कंपनी सारनाथ रोड, बी-54/4, अशोक विहार कॉलोनी के पते पर पंजीकृत है। राज्य जीएसटी विभाग में एक शिकायत के बाद निगेटिव लियन लगाया गया था। जबकि बेटे का उत्तरा एंटरप्राइजेज से कोई संबंध नहीं है।

न ही उसने कभी भी वाराणसी में करंट अकाउंट खोलने के लिए रजिस्टर किया है। संबंधित बैंक की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। साइबर क्राइम प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed