{"_id":"5ddbed188ebc3e54ec3531f4","slug":"customs-caught-24-lakh-rupees-foreign-cigarettes-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एयरपोर्ट पर लगा सिगरेट का अंबार, कस्टम विभाग ने पकड़ी 24 लाख की विदेशी सिगरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एयरपोर्ट पर लगा सिगरेट का अंबार, कस्टम विभाग ने पकड़ी 24 लाख की विदेशी सिगरेट
Mon, 25 Nov 2019 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 25 Nov 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
कस्टम विभाग ने पकड़ी सिगरेट।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चार यात्रियों के पास से 24 लाख रुपये से अधिक की सिगरेट मिलने से कस्टम विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सभी यात्री कुआलालंमपुर से बनारस पहुंचे थे। कस्टम ने सिगरेट को कब्जे में ले लिया और आधिकारिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि मिलिंडो एयरलाइंस के विमान से शनिवार रात में वाराणसी पहुंचे यात्रियों की कस्टम जांच की जा रही थी। जांच के दौरान चार यात्रियों के बैग से सिगरेट बरामद हुईं। चारो यात्रियों के बैग को जब एक्सरे मशीन में जांच की गई तब जाकर सिगरेट होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि यह विदेशी कंपनियों के द्वारा बनाई गई सिगरेट(विदेशी सिगरेट) हैं। सिगरेट की कुल कीमत 24 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।
Trending Videos
यात्रियों की पहचान मो हनीफ, अकबर, मो ताहिर, अमीन अब्दुल के रूप में हुई है। चारों यात्री मुंबई के रहने वाले हैं। पकड़ने वाली टीम में सहायक आयुक्त बिनोद गुप्ता, सुपरिटेंडेंट केके सिंह और एके सिन्हा, निरीक्षक मेराज अहमद, राजेंद्र चौधरी और प्रमोद वर्मा शामिल रहे। सिगरेट जब्त कर यात्रियों को छोड़ दिया गया।