{"_id":"61605e3c8ebc3edae039fe73","slug":"custom-department-team-caught-gold-of-more-than-67-lakhs-worth-passengers-had-arrived-from-sharjah-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 67 लाख से अधिक का सोना, इमरजंसी लाइट में बैटरी की जगह भरकर लाए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 67 लाख से अधिक का सोना, इमरजंसी लाइट में बैटरी की जगह भरकर लाए थे
Sat, 09 Oct 2021 09:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 09 Oct 2021 09:49 AM IST
सार
वाराणसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को शारजाह से पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी। इस दौरान दो यात्रियों के लगेज में सोना होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
इसी में छुपाकर लाए थे सोना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शारजाह से शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों के कब्जे से कस्टम की टीम ने 67.21 लाख रुपये का सोना पकड़ा। सोना जब्त करते हुए दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद सोने का वजन 1400.210 ग्राम है। दोनों यात्री इमरजेंसी लाइट में बैटरी के स्थान पर सोना छुपाकर लाए थे।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्टीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह सात बजे शारजाह से पहुंचे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी। जांच में एक्सरे के दौरान मऊ जिले के भटकल निवासी रामविलास और कुशीनगर जिले के अमवा निवासी रेयाज अंसारी नामक दो यात्रियों के लगेज में सोना होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वाराणसी: 124 परिषदीय विद्यालय हुए स्मार्ट, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सुविधा का किया लोकार्पण, बच्चों की हाजिर जवाबी ने जीता दिल
विज्ञापन
कस्टम टीम द्वारा लगेज खोल कर चेक किया गया तो लगेज के अंदर रखे इमरजेंसी लाइट में बैटरी निकाल कर उसके स्थान पर सोना छुपाया गया था। बरामद सोने का वजन 1400.210 ग्राम बताया गया, जिसकी कीमत 67.21 लाख आंकी गई है। बरामद किए गए सोना को जब्त करने के साथ ही पकड़े गए यात्रियों को कस्टम टीम ने न्यायालय में प्रस्तुत किया।