{"_id":"60bf3348c9de1a6c250504f4","slug":"custom-department-caught-gold-from-passenger-hidden-underwear-came-from-sharjah-in-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शारजाह से अंडरवियर में छिपाकर लाया करीब 12 लाख का सोना, कस्टम विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शारजाह से अंडरवियर में छिपाकर लाया करीब 12 लाख का सोना, कस्टम विभाग ने पकड़ा
Tue, 08 Jun 2021 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:37 PM IST
सार
यात्री अपने अंडरवियर में पेस्ट बनाकर सोना छिपाकर लाया था। यात्री ने दो अंडरवियर पहने थे।
विज्ञापन
बरामद सोना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास सोना बरामद हुआ है। सोने की कीमत 11,98,250 रुपये बताई जा रही है, वहीं वजन 239.650 ग्राम पाया गया है। विभाग सोना जब्त कर कागजी कारवाई कर रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बिहार के शिवान का रहने वाला सोमवार को विजय कुमार शाहजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान सभी यात्रियों की कस्टम टीम द्वारा जांच की जा रही थी। जब विजय की बारी आई तो अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद कस्टम अधिकारियों द्वारा उस यात्री की सघनता से जांच की गई।
विज्ञापन
इसके बाद विजय के पास से सोना बरामद किया गया। यात्री अपने अंडरवियर में पेस्ट बनाकर सोना छिपाकर लाया था। अधिकारियों ने बताया कि यात्री शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा था। वह दो महीने की छोटी अवधि के बाद लौट रहा था, उसकी कार्यशैली पर संदह होने पर यात्री की और सघनता से जांच की गई।
विज्ञापन
पता चला कि यात्री ने दो अंडरवियर पहने थे। अंदर वाले अंडरवियर में यात्री सोने के पेस्ट को छिपाकर सिल कर लाया था। 20 लाख से कम कीमत का सोना होने के कारण सोना जब्त कर यात्री को छोड दिया जाता है, वहीं सोना जब्त कर कागजी कारवाई की जा रही है।