फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Current MP of Seven districts of Purvanchal including Varanasi are not natives

UP: गंगा तीरे स्थानीय से ज्यादा भरोसा बाहरियों पर, मूल निवासी नहीं हैं वाराणसी समेत 7 जिलों के मौजूदा सांसद

Sun, 17 Mar 2024 04:18 PM IST
आकाश दुबे पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Mar 2024 04:18 PM IST
सार

लोकसभा की मौजूदा तस्वीर पर गौर करें तो वाराणसी के साथ ही चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ और घोसी के सांसद बाहरी हैं। वाराणसी संसदीय क्षेत्र की करें तो यहां वर्ष 2004 से बाहर से आए प्रत्याशी ही सांसद चुने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Current MP of Seven districts of Purvanchal including Varanasi are not natives
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सियासत कई मायने में दूसरे क्षेत्रों से जुदी है। बात अगर लोकसभा चुनाव की करें तो हाल के सालों में मतदाताओं का नजरिया बदला है। स्थानीय से कहीं ज्यादा भरोसा उन्होंने बाहरी प्रत्याशियों पर जताया है। मौजूदा लोकसभा की तस्वीर पर गौर करें तो वाराणसी के साथ ही चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़ और घोसी के सांसद बाहरी हैं।

विज्ञापन

बात वाराणसी संसदीय क्षेत्र की करें तो यहां वर्ष 2004 से बाहर से आए प्रत्याशी ही सांसद चुने जा रहे हैं। 2004 के कांग्रेस सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का जन्म स्थान देवरिया जिला है। 2009 के भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी का जन्म स्थान दिल्ली है। 2014 से अब तक भाजपा के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म स्थान गुजरात का वडनगर ग्राम है। वाराणसी से सटे चंदौली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2014 से डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भाजपा के सांसद हैं। डॉ. पांडेय मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी हैं और उनका आवास वाराणसी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मिर्जापुर में वर्ष 2009 से बाहर से आए प्रत्याशी ही लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। 2009 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए बालकुमार पटेल का जन्म स्थान चित्रकूट जिला है। वहीं 2014 और 2019 में अपना दल-एस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाली केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मूल रूप से कानपुर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भी वर्ष 2009 से बाहर से आए नेता ही सांसद चुने जा रहे हैं। मिर्जापुर के मूल निवासी पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज लोकसभा से वर्ष 2009 में सपा और 2019 में अपना दल-एस से सांसद चुने गए। वर्ष 2014 में चंदौली जिले के मूल निवासी छोटेलाल खरवार भाजपा से सांसद चुने गए थे। 2009 में अस्तित्व में आए भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2019 में मिर्जापुर के मूल निवासी रमेश चंद बिंद भाजपा के सांसद चुने गए।

आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2014 से बाहर से आए प्रत्याशी ही सांसद चुने जा रहे हैं। वर्ष 2014 में सैफई के मूल निवासी तत्कालीन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और 2019 में उनके पुत्र अखिलेश यादव सांसद चुने गए थे। 2022 में हुए उपचुनाव में गाजीपुर जिले के मूल निवासी दिनेश लाल यादव आजमगढ़ से भाजपा के सांसद चुने गए।

मऊ जिले के घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भी वर्ष 2009 से बाहर से आए नेता ही सांसद चुने जा रहे हैं। 2009 में आजमगढ़ जिले के मूल निवासी दारा सिंह चौहान बीएसपी से चुनाव जीते। 2014 में बलिया जिले के मूल निवासी हरिनारायण राजभर भाजपा से चुनाव जीते। 2019 में गाजीपुर जिले के मूल निवासी अतुल राय। घोसी लोकसभा से बसपा से सांसद चुने गए।

हम लोग बहरे क हई...
पूर्वांचल की सियासत पर बारीकी से नजर रखने वाले जानकारों का कहना है कि यहां के मतदाता प्रत्याशी का जन्म और निवास स्थान नहीं देखते हैं। वह सिर्फ यह देखते हैं कि प्रत्याशी कितना दमखम वाला है और उनकी आवाज को कितने सशक्त तरीके से संसद में रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed