फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cultural centers will be developed in five cities of India including varanasi

Varanasi: बनारस सहित देश के पांच शहरों में विकसित होंगे सांस्कृतिक केंद्र, मंत्रालय ने अफसरों से लिए सुझाव

Sat, 14 Jan 2023 11:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Jan 2023 11:41 PM IST
सार

 सांस्कृतिक मंत्रालय वाराणसी, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में सांस्कृतिक केंद्र ( कल्चरल स्पेल)  विकसित कराएगा। शनिवार को सांस्कृतिक मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन
Cultural centers will be developed in five cities of India including varanasi
बनारस - फोटो : istock

विस्तार

सांस्कृतिक मंत्रालय वाराणसी, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में सांस्कृतिक केंद्र ( कल्चरल स्पेल)  विकसित कराएगा। शनिवार को सांस्कृतिक मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संयुक्त सचिव ने कहा कि वाराणसी के लिए एक पॉडकॉस्ट सर्विस पर काम किया जाए। प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुसार, युवा वर्ग को इसमें शामिल करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन


वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, नमो घाट समेत अन्य स्थलों पर चिह्नित स्थानों को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। काशी की विशाल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के माहात्म्य को प्रसारित करने के लिए लिटरेरी फेस्टिवल समेत जन भागीदारी के अन्य कार्यक्रम भी हो सकते हैं।  

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में विगत वर्षों में लाइट एंड साउंड शो, देव दीपावली पर प्रोजेक्शन शो, ग्रीन फायर क्रैकर के अलग-अलग कार्यक्रम कराए गए थे। आगे बोट रेस, बैलून फेस्टिवल, जी-20 सम्मेलन और शंघाई सहयोग संगठन के कार्यक्रम होने वाले हैं। बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कैलेंडर बनाए जा रहे हैं। देव दीपावली से 7 दिन पूर्व से ही वाराणसी में कार्यक्रम हो सकते हैं। भविष्य में टेंट सिटी में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने दिए यह सुझाव

Cultural centers will be developed in five cities of India including varanasi
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि वाराणसी में गुजराती, तमिल, उड़िया समेत अन्य समाज के लिए कार्यक्रम होने चाहिए। घाटों से जुड़े ऐतिहासिक, पारंपरिक, भौगोलिक बिंदुओं को ऑडियो गाइड के माध्यम से बताया जाए।  नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने कहा कि वाराणसी में मिनी इंडिया की तर्ज पर कार्यक्रम होने चाहिए। कल्चरल ब्रांडिंग के साथ युवा आधारित कार्यक्रम हो सकते हैं।  

Cultural centers will be developed in five cities of India including varanasi
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सुझाव दिया कि दक्षिण पूर्वी बौद्ध देशों को भी वाराणसी में प्रस्तावित कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाए। साथ ही नदी पर्यटन को भी इससे जोड़ा जाए। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने कहा कि कल्चरल स्पेस में बुक फेस्टिवल भी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed