{"_id":"64b2e60ae1efc964fa0455d3","slug":"cuet-candidates-are-waiting-for-counseling-date-varanasi-news-c-20-vns1013-294869-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीयूईटी - अभ्यर्थियों को है काउंसिलिंग की तारीख का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीयूईटी - अभ्यर्थियों को है काउंसिलिंग की तारीख का इंतजार
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को स्नातक दाखिले की प्रवेश परीक्षा सीयूईटी यूजी के नतीजे घोषित कर दिए। अभ्यर्थियों को अब काउंसिलिंग की तारीखों का इंतजार है। प्रवेश परीक्षा में मिले परसेंटाइल के आधार पर स्नातक कक्षाओं में अभ्यर्थियों को दाखिले मिलेंगे। एनटीए ने नौ चरणों में 21 मई से पांच जुलाई तक परीक्षा कराई थी। सीयूईटी यूजी के नतीजे आने के बाद जहां अभ्यर्थी अपने स्कोर की जानकारी करने में जुट गए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से काउंसिलिंग की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस साल भी वीडियो फिल्म तैयार कराई गई है जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा के बारे में छात्रों को बताया जाएगा।
डीयू के बाद छात्रों के लिए बीएचयू में दाखिले के लिए छात्रों ने आवेदन किया है। आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के लिए सबसे अधिक आवेदन मिले थे। डीयू के लिए सबसे ज्यादा करीब 6 लाख 34 हजार 826 आवेदन थे तो बीएचयू के लिए 4 लाख 12 हजार 428 और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के लिए 2 लाख 48 हजार 190 छात्रों ने आवेदन किया था।