{"_id":"69fafce6322341e91f02abac","slug":"cruise-terminal-will-be-built-on-two-acres-of-land-at-samne-ghat-in-varanasi-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सामने घाट पर दो एकड़ भूमि पर बनेगा क्रूज टर्मिनल, गंगा उस पार बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सामने घाट पर दो एकड़ भूमि पर बनेगा क्रूज टर्मिनल, गंगा उस पार बढ़ेगी पर्यटकों की आवाजाही
Wed, 06 May 2026 02:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 06 May 2026 02:04 PM IST
सार
शर्त यह है कि प्राधिकरण को इस बेशकीमती भूमि का किराया डीएम सर्किल रेट के आधार पर देना होगा, अन्यथा निर्मित होने वाले टर्मिनल भवन का एक फ्लोर निगम को आवंटित करना होगा।
विज्ञापन
Cruise
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जल परिवहन केंद्र विकसित करने की तैयारी है। अब सामने घाट क्रूज टर्मिनल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने सामने घाट के दो एकड़ भूमि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को देने के लिए सशर्त सहमति मिल गई है।
विज्ञापन
शर्त यह है कि प्राधिकरण को इस बेशकीमती भूमि का किराया डीएम सर्किल रेट के आधार पर देना होगा, अन्यथा निर्मित होने वाले टर्मिनल भवन का एक फ्लोर निगम को आवंटित करना होगा। इससे निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और सरकारी संपत्तियों का उचित मुद्रीकरण होगा।
विज्ञापन
बहरहाल निगम के इस निर्णय से न केवल क्रूज संचालन को व्यवस्थित आधार मिलेगा, बल्कि बनारस के पर्यटन और बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट काशी को ग्लोबल टूरिस्ट हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह टर्मिनल न केवल गंगा की लहरों पर पर्यटन को सुगम बनाएगा, बल्कि बनारस की अर्थव्यवस्था में भी एक नया अध्याय जोड़ेगा। टर्मिनल बनने से गंगा उस पार और सामने घाट क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और छोटे व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
क्रूज संचालन, टर्मिनल प्रबंधन, और होटल, गाइड, परिवहन से युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह टर्मिनल भविष्य में वाटर टैक्सी और अन्य जल परिवहन सेवाओं के लिए मुख्य पड़ाव बनेगा, जिससे शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
1.52 करोड़ से परेड कोठी में बनेगा पार्किंग स्थल
कार्यकारिणी ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कुछ प्रोजेक्टों का निर्माण अवस्थापना विकास निधि से कराने की हरी झंडी दी है। इसमें 98.59 लाख से (नदेसर) दैनिक जागरण कार्यालय के पास रेलवे लाइन के किनारे नाला निर्माण, चौकीदार कक्ष और शौचालय बनाने के साथ-साथ परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य शामिल है। कैंटोमेंट क्षेत्र में 44.96 लाख रुपये की लागत से चौकीदार कक्ष, शौचालय, सबमर्सिबल और नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। साथ ही करीब 1.52 करोड़ रुपये की लागत से परेड कोठी में पार्किंग, ऑफिस कक्ष, वर्कशॉप शेड और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।