फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CRPF planted saplings along the Ghat

सीआरपीएफ ने घाट किनारे किया पौधरोपण

Sun, 06 Jun 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
CRPF planted saplings along the Ghat
सृजन सामाजिक विकास न्यास, वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को गढ़वाघाट आश्रम मे गंगा नदी के तट पर 101 पौधे लगाएं गए। इस अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट अनिल कुमार, सुरेश मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार राय, कालिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर काशी विद्यापीठ की ओर से मुख्य परिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना उद्यान में नीम और पीपल के पौधे लगाएं गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. केके सिंह, डॉ. एसके सिंह, प्रो. संतोष गुप्ता, डॉ. पारिजात सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फुलवरिया में लगाए गए पौधे
बाल व नारी निकेतन संस्था की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर फुलवरिया ग्राम सभा में पौधरोपण किया गया। जिसमें शशिकला मौर्य, अनामिका मौर्या, डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थाओं की ओर से भी हुआ पौधरोपण
काशी बौद्धिक मंच की ओर से शनिवार को बीएचयू जोधपुर कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। बहु बेटी कुटुम्भ फाउंडेशन की ओर से लालपुर थाने व पांडेपुर चौकी पर ऑक्सीजन देने वाले पौधे वितरित किये गए। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर परिसर में मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. ओपी चौधरी ने पीपल के पौधे रोप व रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। सृष्टि फाउंडेशन की ओर से कैंटोमेंट स्थित सेवा बस्ती में पौधरोपण से किया गया। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा की ओर से नाटी इमली स्थित प्राइमरी पाठशाला में फलदार व आक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया। दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की ओर से नाटी इमली भरत मिलाप मैदान में राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु द्वारा पौधरोपण किया। आयुर्वेद महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. नीलम गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्सकों और कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा ने बिरदोपुर पार्क व सारनाथ में विभिन्न प्रकार के 21 पौधे लगाएं। वाराणसी युवा कांग्रेस की ओर से सिगरा स्थित गुलाब बाग पार्क में पौधारोपण किया गया। विदुषी महिला मंडल की महिलाओं ने अपने अपने घर में पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। भारत विकास परिषद काशी प्रान्त की 32 शाखाओं द्वारा विभिन्न स्थलो पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। अधिवक्ताओं ने पर्यावरण की रक्षा के लिए कचहरी व कबीरचौरा स्थित सरकारी स्कूल में पौधरोपण किया। भारत तिब्बत समन्वय संघ के काशी प्रांत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सेंट्रल हिंदू स्कूल कमच्छा में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed