फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CRPF camp will be removed from Pahariya Mandi

पहड़िया मंडी से हटेगा सीआरपीएफ का कैंप

Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
CRPF camp will be removed from Pahariya Mandi
अगले डेढ़ साल में पहड़िया मंडी स्थित सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का कैंप पिंडरा में स्थानांतरित होगा। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके बाद पहड़िया मंडी की 24 एकड़ जमीन खाली हो जाएगी। जहां किसानों के लिए अनाज के व्यापार मंडी को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मड़ी समिति के सचिव पहड़िया मंडी समिति के सचिव डीके वर्मा ने बताया कि मंडी के 24 एकड़ में 1993 से सीआरपीएफ का कैंप लगा हुआ है। जहां ग्रीन मार्केट का निर्माण किया जाना था। जिसके खाली होने के बाद यहां गेहूं, चना, चावल, मटर सहित सभी अनाज का भी व्यापार होगा। जो अभी तक नहीं होता था। ई नाम (इलेक्ट्रानिक नेशनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग) मंडी के निर्माण का कार्य अगले दो से तीन महीनों में पूरा हो जाएगा। जिसके बाद मंडी में अनाज का भी व्यापार किसान कर सकेंगे।
विज्ञापन

पिंडरा में हाइवे के किनारे कैंप के स्थानांतरण की योजना है। जहां अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही। जिसमें एक से डेढ़ वर्ष का समय लग सकता है।
- अनिल कुमार, कमांडेंट, सीआरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed