फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd management will be done Kashi with 75 crore rupees Know Sustainable Cities Challenge

विश्व के तीन शहरों में काशी का चयन: 75 करोड़ रुपये से होगा भीड़ प्रबंधन, अमेरिका और इटली के इन शहरों का भी नाम

Fri, 28 Jun 2024 03:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:41 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में औसतन 7 करोड़ से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। शहर को सुरक्षित बनाने, डेटा ऑपरेटेड समाधान के लिए इनोवेटर्स और स्टार्टअप को आमंत्रित किया जाएगा। इससे काशी आना और भी सुगम हो सके। 

विज्ञापन
Crowd management will be done Kashi with 75 crore rupees Know Sustainable Cities Challenge
भीड़ के कारण भी वाराणसी में लगता है जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के भीड़ प्रबंधन का समाधान निकालने के लिए विश्व भर के इनोवेटर्स को आमंत्रित किया जाएगा। इसके तहत टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन की ओर से छावनी स्थित एक होटल में सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज लॉन्च किया गया। 

विज्ञापन


वाराणसी को विश्व के तीन शहरों में से चुना गया है। बनारस के अलावा इस कार्यक्रम के लिए अमेरिका के डेट्रायट और इटली के वेनिस को भी चुना गया है। इसके तहत 9 मिलियन डॉलर (75,09,60,450 रुपये) की फंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


सस्टेनेबल सिटी चैलेंज से वाराणसी दुनिया भर के इनोवेटर्स को आमंत्रित कर रहा है। जो भीड़ प्रबंधन समाधान विकसित करेंगे। इससे आगंतुकों का समायोजन आसान होगा। शहर के निवासियों और पर्यटकों के लिए शहर को अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि धर्म एवं अध्यात्म की नगरी काशी में श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज में काशी का चयन हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। 

वाराणसी नगर निगम और स्मार्ट सिटी के साथ नवीन आयाम प्राप्त करेंगे। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि हम सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज में शामिल होने के लिए गर्वित हैं। हमारा प्रयास है कि काशी को सभी के लिए सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमांशु नागपाल आदि ने अपने विचार रखे।

नवाचार, साझेदारी और स्थायी विरासत के तीन सिद्धांतों पर होगा काम

फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक प्रस गणेश ने कहा कि हम गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम विश्व के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक शहरों में से एक में सिटी चैलेंज पर काम करेंगे। इसमें दुनिया भर के इनोवेटर्स शहर में गतिशीलता समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं। 

हम नवाचार, साझेदारी और स्थायी विरासत के तीन सिद्धांतों के अंतर्गत काम करते हैं। हमें विश्वास है कि यह प्रोजेक्ट मानव केंद्रित भीड़ प्रबंधन समाधानों को विकसित करने की क्षमता रखता है। जिन्हें समान समस्याओं का सामना करने वाले अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।

धार्मिक पर्यटन के लिए होगा अभिनव समाधान
चैलेंज वर्क्स शहर और समाज के निदेशक कैथी नॉथस्टाइन ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में, सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज एक वैश्विक आमंत्रण है जो अभिनव समाधानों के लिए है। इसका मतलब है कि दुनिया भर के लोग इसमें भाग ले सकते हैं जिससे शहर को और बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed