फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crowd gathered to see documents based on Mahamana in the exhibition

Varanasi News: प्रदर्शनी में महामना पर आधारित दस्तावेज देखने उमड़ी भीड़

Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to see documents based on Mahamana in the exhibition
काशी हिंदू विश्वविद्यालय को पहली बार महामना से संबंधित एक लाख से ज्यादा दस्तावेज मिले हैं। महामना की चिट्ठियां, प्रतियां, पत्रिकाएं व अखबारों के कतरन शामिल हैं। 10 हजार पन्नों में सिमटे इस दस्तावेज में महामना मालवीय खुद प्रत्यक्ष रूप से मौजूद हैं। उनसे जुड़ी हजारों तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

बीएचयू में 25 दिसंबर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 161वीं जयंती की तैयारियां चल रहीं है। सात दिवसीय मालवीय प्रदर्शनी लगाई गई है। इन खास दस्तावेज को जुटाने व अभिलेखागार बनाने में दस साल की कड़ी मेहनत है। ब्रिटेन के इंडिया हाउस से लेकर राजस्थान समेत भारत के कई राजा-महाराजाओं के महलों तक के चक्कर काटने पड़े। कड़ी मेहनत के बाद पहली बार मालवीय के दुर्लभ लेखों, वस्तुओं और तस्वीरों का एक अभिलेखागार बीएचयू में स्थापित किया गया है। अभिलेखागार की कुछ तस्वीरों और दस्तावेजों की प्रदर्शनी मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में प्रदर्शनी में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

बीएचयू के इतिहासकार डॉ. ध्रुव कुमार सिंह ने प्रदर्शनी की रूपरेखा तैयार की है। डॉ. ध्रुव बताते हैं कि 2012 में पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह ने महामना अभिलेखागार बनाने वाले प्रस्ताव पर सहमति दी थी। हालांकि आजादी के बाद ही यह काम हो जाना चाहिए था, तब इन दस्तावेज को आसानी से हासिल किया जा सकता था। महामना से जुड़े दस्तावेज लोग अब खुद विश्वविद्यालय को भेज रहे हैं। लोगों द्वारा भेजे गए दस्तावेज का रजिस्टर तैयार किया गया है। जिसमें डोनर के नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed