फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crop damage due to storm and rain in purvanchal

पूर्वांचल में आंधी और बारिश से फसल को भारी नुकसान, दो लोगों की मौत

Sun, 08 Apr 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Crop damage due to storm and rain in purvanchal
बारिश से नुकसान हुई फसल - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के कई जिलों में शनिवार देर रात आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। मिर्जापुर और सोनभद्र में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, सरसों और आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पेड़ और खंभे टूटने से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था फिर ध्वस्त हो गई। मिर्जापुर में बिजली गिरने से युवक और जौनपुर में पेड़ गिरने से महिला की जान चली गई।
विज्ञापन


शनिवार देर रात एकाएक आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। इससे कई जगह होर्डिंग्स गिर गए। खेत खलिहान में रखे गेहूं के बोझ भीग जाने से कटाई-मड़ाई बाधित हो गई। खेतों में खड़ी फसल गिर गई। आम के बौर और टिकोरे भी झर गए। चना और सरसों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बारिश से सब्जी की फसल को फायदा पहुंचा है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह तार टूटने से घंटों बिजली सप्लाई गुल रही। आंधी के दौरान एहतियातन भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।


सोनभद्र और मिर्जापुर में ओले पड़े। जौनपुर के पूरा तेजी गांव में पेड़ गिरने से महिला और मिर्जापुर के सोनबरसा में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। बिजली गिरने से कई मवेशियों की मौत हो गई। गेहूं के बोझों में आग लग गई। मऊ, आजमगढ़ और मिर्जापुर में रविवार को दिन में भी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed