{"_id":"5f72c8ae8ebc3ea3736f2cc2","slug":"crocodile-attack-dragged-young-girl-standing-on-banks-of-the-pond-in-sonbhadra-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: तालाब किनारे खड़ी युवती को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तालाब किनारे खड़ी युवती को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, और फिर...
Tue, 29 Sep 2020 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तालाब किनारे खड़ी युवती को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। यह घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पडवनिया गांव में मंगलवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पडवनिया निवासी संजू(18) पुत्री रामविलास कोल मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे एक तालाब के किनारे गई थी। उसी दौरान तालाब में मौजूद एक मगरमच्छ ने संजू को तालाब में खींच लिया।
विज्ञापन
मगरमच्छ के डर से संजू चीखने लगी। उसके चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ संजू को लेकर पानी में समा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में उतरक संजू के शव की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद तालाब के किनारे से करीब दस मीटर दूर शव मिला। उधर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।