फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminals are in front foot but up police is on back foot

बनारस में फ्रंटफुट पर बेखौफ अपराधी, बैकफुट पर यूपी पुलिस

Fri, 22 Jun 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 22 Jun 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Criminals are in front foot but up police is on back foot
आए दिन वारदातों के बावजूद पुलिस की लचर कार्यशैली से बदमाश बेखौफ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में हाल की आपराधिक वारदातों ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बेखौफ अंदाज में वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों ने पुलिस को बैकफुट पर धकेल दिया है। वहीं, कुछ मामलों में खुद पुलिस आम आदमी के उत्पीड़न को लेकर सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


व्यस्त बाजार में सरेराह तमंचा लहराकर महिला की चेन लूटने की वारदात हो या सपा नेता प्रभु साहनी और कपड़ा व्यापारी सोनू यादव की हत्या का। अपराधियों को पुलिस दबोच नहीं पाई। बड़े मामलों की लंबित विवेचनाओं पर महकमे के जिम्मेदार भी आंखें मूंदे रहते हैं। 
विज्ञापन


बीते मई महीने में जिले में ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातें हुईं। पुलिस आपराधिक मामलों में बैकफुट पर नजर आई। बदमाश कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन गए हैं।

वारदात चाहे जैतपुरा क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी सोनू यादव की हत्या से जुड़ी हो या फिर चौक क्षेत्र में नाविक प्रभु साहनी की हत्या से... ज्यादातर आरोपियों ने पुलिस की घेरेबंदी और सतर्कता को धता देते हुए अदालत में समर्पण कर दिया। ऐसी ही कई अन्य वारदातों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेराह महिला की चेन लुटने वाले बदमाशों का सुराग नहीं

Criminals are in front foot but up police is on back foot
लक्सा थाने से चंद कदम की दूरी पर 12 जून की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला को तमंचा सटाकर उनकी चेन लूट ली। इलाकाई लोगों ने जब विरोध की कोशिश की तो बदमाशाें ने उन पर तमंचा तान दिया। समीप की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने तो तलाश शुरू की लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। 
 

रासुका तो दूर रिमांड पर भी नहीं ले सके

Criminals are in front foot but up police is on back foot
भाजपा के पांच पार्षदों को धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने नौ जून को चोलापुर के चंदापुर के अमित और आयर बाजार के राहुल जायसवाल को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ दशाश्वमेध, जैतपुरा, कोतवाली और भेलूपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने कहा था कि दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। मगर, यह सब तो दूर पुलिस दोनों को रिमांड पर लेना ही भूल गई और उन्हें जमानत मिल गई। दोनों आरोपी जेल से बाहर आ गए और पुलिस की भद्द पिटने लगी तो आननफानन में मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर फिर जेल भेजा गया।

मासूम की हत्या बनी अबूझ पहेली

Criminals are in front foot but up police is on back foot
जंसा थाना के दानूपुर गांव स्थित बनवासी बस्ती के समीप आठ जून की सुबह चार साल के मासूम आशीष का खून से लथपथ शव मिला। मामले को लेकर जंसा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन तब से लेकर आज तक पुलिस की कार्रवाई किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।

इससे पहले 24 मई की रात यूपी कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड विनोद सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी थी। पुलिस इस मामले का खुलासा भी अब तक नहीं कर सकी है।

इसी तरह 13 जून को मीरापुर बसही निवासी छोटेलाल के इकलौते बेटे सात वर्षीय समीर का शव ऐढ़े गांव में मिला। हत्यारोपियों पर कार्रवाई को लेकर परिजनों में अभी भी पुलिस के प्रति नाराजगी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed