{"_id":"5af4880e4f1c1b23338b7b64","slug":"criminal-who-run-away-from-azamgarh-police-station-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः सिपाही को गोली मार कर भाग रहा इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः सिपाही को गोली मार कर भाग रहा इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 11 May 2018 10:56 AM IST
इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस हिरासत में लिए गए बदमाश को पूछताछ के लिए बाहर लाया गया तो वह अपनी पिस्टल से फायर कर भागने लगा। बदमाश की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना परिसर में गुरुवार रात आठ बजे की है। घायल बदमाश अजय यादव जिले के पवई लाडपुर गांव का निवासी और 25 हजार का इनामी बदमाश है।
गुरुवार की शाम वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ सरायमीर कस्बे के महेशी खाना के पास मौजूद था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस दौरान अजय गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अजय को थाने के लॉकअप में बंद कर फरार दोनों बदमाशों की तलाश में निकल गई। काफी प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली। वापस लौटने पर अजय को पूछताछ के लिए बाहर लाया गया। अजय जहां खड़ा था, वहीं पास के टेबल पर उसकी पिस्टल रखी थी।
उसने अचानक उसे उठाया पुलिस पर गोली चलाते हुए सरायमीर स्टेशन की तरफ भाग निकला। उसकी गोली से सिपाही बृजेश घायल हो गया। साथी को गोली लगी देख सिपाहियों ने पीछा करते हुए अजय को रुकने की चेतावनी दी और गोली चला दी।
पैर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां लगने से अजय घायल हो गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अजय पेशेवर अपराधी है उस पर 25 हजार का इनाम है।