{"_id":"5fd1d1a70f965f35206dfdd8","slug":"criminal-shot-a-bank-friend-absconding-with-a-bag-full-of-money-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भदोही में बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र को गोली मारी, रुपयों से भरा बैग लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भदोही में बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र को गोली मारी, रुपयों से भरा बैग लेकर फरार
Thu, 10 Dec 2020 01:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे के पास मिला बैग दिखाता पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर बैंक मित्र को गोली मारकर 90 हजार रूपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैरी बीसा गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जगापुर पडान गांव निवासी राजधर पांडे(50) ग्राहक सेवा केंद्र बैरी बीसा पर बैठे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंच गए और उनके हाथ में लटके बैग को छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
राजभर पांडे ने इसका विरोध किया। फिर बदमाशों ने उनको गोली मार दी, जो उनके चेहरे पर लगी। इसके बाद बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश भाग गए। पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तड़प रहे बैंक मित्र को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोपीगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बैंक मित्र को अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को लेकर परिजनों समेत आसपास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बदमाश रुपयों से भरे बैग को सोनेचा ईंट भट्टे के पास ख़ोलकर के फेंक गए। घटना को लेकर कई थानों की पुलिस नाकाबंदी की लेकिन बदमाश नहीं मिले।