{"_id":"5d0e0f868ebc3e63010e8ee6","slug":"youtube-video-extortion-from-mla-two-youths-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूब का वीडियो देख विधायक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूट्यूब का वीडियो देख विधायक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Sat, 22 Jun 2019 04:55 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 22 Jun 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब में रंगदारी मांगने और वसूलने के वीडियो देख पत्थर-पटिया बेचने वाले युवक ने वाराणसी के विधायक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। हालांकि, रील लाइफ और रियल लाइफ में बहुत अंतर होता है और हुआ भी ऐसा ही। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवक को पकड़ लिया।
वाराणसी के सेवापुरी विधायक नीलरतन सिंह उर्फ नीलू ने शुक्रवार को मिर्जामुराद इंस्पेक्टर को सूचना दी थी कि उन्हें कॉल और मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। इसके साथ ही जिस नंबर से कॉल और मेसेज आ रहे थे, विधायक ने उसके बारे में भी पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस सर्विलांस की मदद से कॉल करने वाले पत्थर-पटिया सप्लायर शाहिल अंसारी के पास पहुंची तो पूछताछ में पता लगा कि उसने यूट्यूब में रंगदारी मांगते हुए देखा था और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

शाहिल को लगा कि ऐसा करके वह मालामाल हो जाएगा तो उसने क्षेत्र का बड़ा आदमी विधायक नीलू को समझ कर पड़ोसी मोनू के मोबाइल से धमकी भरी कॉल की। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जंसा क्षेत्र के हरसोस निवासी शाहिल और उसके दोस्त मोहम्मद मोनू अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोबाइल और सिम दोनों के पास से बरामद कर लिया है।