फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth shot dead in night at azamgarh

आजमगढ़ में क्राइम पर नो कंट्रोल, एक रात में तीन हत्याओं से फैली दहशत 

Tue, 12 Jun 2018 10:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 Jun 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in night at azamgarh
हत्या के बारे में परिजनों से जानकारी लेते जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बदमाशों का आपराधिक खेल जारी है। पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद अपराधी अपने इरादों में कामयाब हो रहे हैं। आजमगढ़ में रविवार की देर रात एक के बाद एक हुईं तीन हत्याओं ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन


पहली घटना में बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि दूसरी घटना में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि तीसरी घटना बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार की है, जहां एक व्यक्ति का पेड़ से लटकता शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खरैला गांव निवासी वनबिहारी मिश्र की पुरानी रंजिश में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय वे बाजार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई महेंद्र मिश्रा ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। तहरीर में महेंद्र मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात वे अपने पुत्र के साथ बिंद्रा बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में छोटाभाई वन बिहारी मिश्रा व धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र फौजदार बैठे मिले।

इस पर उन्होंने भाई से घर चलने को कहा। वह भी घर जाने लगा कि कुछ ही दूरी पर दो बाइक पर आए चार लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोका और गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक पुत्र और एक पुत्री का पिता है।

पुलिस ने गांव निवासी बृजभूषण, त्रिपुरारी, प्रमोद और संतोष मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।  

पीटकर कर दी हत्या

Youth shot dead in night at azamgarh
demo pic
बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी तारा राजभर (55) गांव के बाहर अपने खेत पर मड़ई में सोए थे। रविवार रात अज्ञात लोगों ने उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सुबह परिजन खेत पर पहुंचे। तो तारा लहूलुहान पड़े हुए थे। उन्हें जौनपुर सदर अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ मुआयना भी किया। पत्नी की तरफ से अज्ञात के खिलाफ बरदह थाने में तहरीर दी गई है।

एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि अपराध पर नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीरपुर क्षेत्र में हुई हत्या के एक आरोपी त्रिपुरारी मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द सभी आरोपी जेल में होंगे। वहीं बरदह थाना क्षेत्र में हुई दो हत्याओं में अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। इसके लिए टीमें लगा दी गई हैं। 

पेड़ से लटकी मिली गार्ड की लाश

Youth shot dead in night at azamgarh
demo pic
बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार स्थित प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर के गार्ड अखिलेश यादव (38) की लाश रविवार की रात टावर के पास स्थित एक पेड़ पर लटकती हुई मिली। लोगों की सूचना पर यूपी 100 टीम पहुंची और मृतक के पिता और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया।

मृतक के पिता केदारनाथ ने बेटे के हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ बरदह थाने पर तहरीर दी है। अखिलेश चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसे दो वर्ष का एक बेटा है। पत्नी अनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

वहीं मोबाइल कंपनी के ओएसडी वीएन सिंह राठौर ने बताया कि मृतक की पत्नी को बीमे और पीएफ की पूरी राशि कंपनी देगी। इसके साथ ही पत्नी को जीवन भर और बच्चे को बालिग होने तक मेंटेनेंस भत्ता भी दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed