फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth murder in ghazipur and body throwing on road

गाजीपुर में युवक की गोली मार कर हत्या, सड़क पर फेंका शव

Sat, 14 Apr 2018 11:51 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 14 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth murder in ghazipur and body throwing on road
demo pic
यूपी के गाजीपुर में शनिवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को सड़क पर फेंक दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मुहम्मदाबाद प्रियांक जैन ने बताया कि करीमुद्दीनपुर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

गोसलपुर गांव के ग्रामीण सुबह गांव से बंधा तक जाने वाली सड़क पर टहलने निकले थे। इसी दौरान सड़क पर 25 वर्षीय युवक का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा, एक डायरी, पॉकेट से एटीएम, बिना सिम और चिप की मोबाइल और ताजपुर से बलिया तक का अनारक्षित रेल टिकट बरामद किया है।  मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक के दाहिने कान से चार इंच ऊपर सिर में गोली लगने के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खून, फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जांच के लिए विधि विज्ञान केंद्र लखनऊ भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दस दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आ जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed