फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth murder and deadbody throw in field at ghazipur

गाजीपुर में युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, चेहरे और सिर पर चाकू के निशान 

Wed, 07 Nov 2018 10:39 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 07 Nov 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Youth murder and deadbody throw in field at ghazipur
demo pic
यूपी के गाजीपुर में एक युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बिरनो थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी राजेश राय (32) सोमवार को दिन में करीब 11 बजे पैदल ही जंगीपुर के लिए घर से निकला था। देर होने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने आसपास उसकी खोजबीन करने के साथ ही उसके मित्रों के साथ नाते-रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


इस पर परिवार के लोगों ने यह सोचा कि शायद वह कहीं गया होगा और घर लौट आएगा। मंगलवार की सुबह लोगों ने घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित धान के खेत में राजेश का शव देखा। तत्काल इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा महीना पहले वह आया था घर

Youth murder and deadbody throw in field at ghazipur
जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजेश के चेहरे और सिर पर चाकू से वार के गंभीर निशान थे। मामले में मृतक के पिता उपेंद्र राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी।

राजेश दो भाइयों में छोटा था। वह मुंबई में रह कर किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। सवा महीना पहले वह घर आया था। उसके मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां आशा देवी और पत्नी कंचन दहाड़े मार कर रोने लगीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed