फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Yogi's Anti-Romeo Squad Fail, Flirting with Girlfriend, Opposition

योगी का एंटी रोमियो स्क्वायड फेल, छात्राओं के साथ छेड़खानी, मारपीट

Thu, 04 May 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 04 May 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
Yogi's Anti-Romeo Squad Fail, Flirting with Girlfriend, Opposition
yogi adityanath - फोटो : ANI

चंदौली के शिकारगंज इलाके के चैधरी चरण सिंह इंटर कालेज में गुरुवार को हाईस्कूल मौलवी की परीक्षा देकर दो छात्राएं तथा दो छात्र बाइक से अपने घर शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांव वापस जा रहे थे।

विज्ञापन


चकिया-अहरौरा मार्ग पर मुड़हुआ दक्षिणी गांव के पास ब्रेकर पर मनचलों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उन्ही मनचलों ने पथराव कर दिया तथा लाठी डंडे के प्रहार से छात्र-छात्राओं को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र- छात्रों ने चकिया अहरौरा मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। मनचलों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर चक्का जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारगंज चैधरी चरण सिंह इंटर कालेज में कल्यानी चक, बड़गांवा, चकिया तथा शहाबगंज मदरसा विद्यालयों के परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित उर्दू शिक्षा में हाईस्कूल मौलवी डिग्री की जनरल हिन्दी पेपर का परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चली।



घायल छात्र-छात्राए शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव की निवासी हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाई की जाएगी।

बता दें कालेजों के आसपास इसी तरह की छेड़छाड़ से बचाने के लिए सूबे की योगी सरकार ने सत्ता में आने बाद एंटी रोमियो स्‍क्वायड का गठन किया है। इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed