{"_id":"58dfa48b4f1c1be53763e592","slug":"yogi-raj-police-cut-the-challan-for-two-vehicles-of-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी राज : बीजेपी के कद्दावर नेता की दो गाड़ियों का चालान कटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी राज : बीजेपी के कद्दावर नेता की दो गाड़ियों का चालान कटा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में सरकार बदल गई है और गलती मिलने पर अब कोई बख्शा नहीं जाएगा। इसकी बानगी शनिवार को सर्किट हाउस के सामने देखने को मिली जब कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी ने नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने के आरोप में बीजेपी नेता पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह की दो स्कार्पियो का चालान कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान स्कार्पियो में मौजूद समर्थकों ने दरोगा को अर्दब में लेने की कोशिश की लेकिन पूर्व एमएलसी ने सभी को शांत कराते हुए कार्रवाई करने देने को कहा।
विज्ञापन
चंदौली के सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह के पिता और सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह के बड़े भाई पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह शनिवार को किसी काम से कलेक्ट्रेट आए थे।
विज्ञापन
उनके काफिले में खास नंबर सीरीज वाली स्कार्पियो सर्किट हाउस के सामने सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी हुई थी। वहीं, कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए थे।
पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह जैसे ही आकर अपनी स्कार्पियो में बैठे वैसे ही कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी उनके पास पहुंचे और बताया कि आपकी दो गाड़ियां नो पार्किंग जोन में खड़ी हैं इसलिए इनका चालान काटा जाएगा।
मौके पर मौजूद रहे लोगों ने पुलिस की कार्रवाई देख कर कहा कि अब दिन लद गए, योगी राज में चाहे कोई कितनी ही पहुंच वाला क्यों न हो, अगर गलती करेगा तो कार्रवाई जरूर होगी।
बताते चलें कि दिन भर के अभियान में कचहरी के इर्दगिर्द नो पार्किंग जोन में खड़े 40 चार पहिया वाहनों का पुलिस ने चालान काटा।