फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   women suicide in mau after fight with husband

पत्नी कर रह थी मोबाइल पर बात, पति ने डांटा तो फांसी लगा ली

Wed, 27 Sep 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 27 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
women suicide in mau after fight with husband
- फोटो : demo pic
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  शादी के बाद भी वह मोबाइल बात करने में व्यस्त रहती थी। इस बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद भी था। घटना जिले के मुहम्मदाबाद गोहना  के चालीसवां गांव की है। विवाहिता ने बुधवार की भोर में ने फांसी लगाई।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के मायके वाले ससुराल पहुंचे, उन्होंने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष की माने तो मोबाइल पर बात करने से मना करने पर विवाहिता ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


सुरहुरपुर गॉव के ममता (23) की शादी चालीसवां गांव निवासी सूर्यप्रकाश चौहान के साथ चार वर्ष पूर्व 22 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद से ही मोबाइल पर बात करने को लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को भी महिला द्वारा काफी देर तक मोबाइल पर व्यस्त होने से नाराज उसके पति ने डांट दिया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच  विवाद हुआ। इसके बाद दोनों सोने चले गए बुधवार की भोर में जब सूर्यप्रकाश जगा तो देखा उसकी पत्नी ममता कमरे से गायब थी।

वह पत्नी की तलाश करने लगा। इस दौरान दूसरे कमरे में उसकी लाश छत से लटकी मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति सूर्यप्रकाश और सास को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed