फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Women murder killed old man in azamgarh

यूपी: महिलाओं ने कटारी-हंसिया से बुजुर्ग को मार डाला, एक महिला हिरासत में

Wed, 18 Mar 2020 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Women murder killed old man in azamgarh
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कुछ महिलाओं ने मिलकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर रानीपुर गांव में घटना होने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। खून से लथपथ लाश को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो घर वालों ने रोक दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शव उठाने की चेतावनी दी। पुलिस ने एक महिला आरोपी को हत्या में शामिल हंसिया के साथ हिरासत में लिया है। उसके बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर रानीपुर गांव निवासी अदालत यादव(65) तीन बच्चों के पिता थे। दो बेटे ट्रक चलाते हैं, जबकि एक बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी है। वह घर पर दोनों बहुएं और उनके बच्चों के साथ रह रहे थे।

अदालत के खेत में बस्ती के पास होने की वजह से काफी नुकसान हो रहा था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे आदालत यादव अपने खेत पहुंचे। इस दौरान बस्ती की कुछ महिलाएं घास कर रही थीं।

अदालत ने विरोध किया तो सभी ने मारपीट करते हुए घर वालों को बुला लिया। आधा दर्जन की संख्या में पहुंची महिलाओं ने खुरपा और हंसिया से हमलाकर को लहूलुहान कर दिया और फरार हो गईं। जिस समय यह सब चल रहा था। वहां से अदालत के एक परिचित ने उधर से गुजरते समय देखा और गांव वालों को सूचना दी। लोग जब तक मौके पर पहुंचते की देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed