फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman stole 10 thousand faithful soldier

सिपाही ने महिला श्रद्धालु के 10 हजार चुराए

Thu, 15 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Woman stole 10 thousand faithful soldier
चोरी - फोटो : demo
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए आई महाराष्ट्र की एक महिला श्रद्धालु के दस हजार रुपये एक महिला कांस्टेबल ने चेकिंग के दौरान चुरा लिए। मामले में श्रद्धालु के आरोप पर  सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई। फुटेज में मामला सही निकलने पर कांस्टेबल ने रुपये लौटा दिए। बाद में कांस्टेबल को चंदौली में उसके मूल तैनाती स्थल पर रवाना करने के साथ ही उसके निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार दोपहर विश्वनाथ मंदिर आया था। मंदिर के प्रवेश द्वार पर महिला श्रद्धालुओं की चेकिंग कांस्टेबल शर्मिला कौशल कर रही थी। चेकिंग कराकर आगे बढ़ते ही एक महिला श्रद्धालु ने आरोप लगाया कि उसका 10 हजार रुपया सिपाही शर्मिला कौशल ने निकाल लिया है। महिला ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ा तो पाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई। फुटेज में स्पष्ट हुआ कि शर्मिला कौशल महिला श्रद्धालु के पर्स से रुपये निकाल रही है।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ज्ञानवापी सुरक्षा शशिकांत तिवारी ने बताया कि शर्मिला से श्रद्धालु को रुपये वापस करा दिए गए हैं। वह चंदौली में तैनात थीं और ज्ञानवापी ड्यूटी से संबद्ध थीं। उनकी रवानगी चंदौली कराकर पुलिस अधीक्षक चंदौली को उनके निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed