{"_id":"59f208794f1c1bd8538b93ae","slug":"woman-murdered-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में महिला की गला रेत कर हत्या, हत्यारे ने शव के साथ किया कुछ ऐसा कि सुनकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में महिला की गला रेत कर हत्या, हत्यारे ने शव के साथ किया कुछ ऐसा कि सुनकर रह जाएंगे दंग
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हाय मोहल्ले में गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे घर के प्रथम तल में मौजूद अकेली महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई।
हत्यारे ने उसके शव को बिस्तर पर रखकर उसमें आग लगा दी। कमरे से धुआं निकलते देख पड़ोस तथा घर के नीचे रहनेवालों में शोर मचाया तो भीड़ जुट गई।
लोग कमरे में पहुंचे तो देखा खून से लथपथ महिला का शव बेड पर पड़ा था और बिस्तर जल रहा था। आग बुझा कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड ने भी काफी देर तक जांच पड़ताल की। सुल्तानपुर हाय मोहल्ला निवासी त्रिभुवन गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सब्जी लेकर मंडी गया था और उसके तीनों बच्चे स्कूल गए थे।त्रिभुवन की पत्नी ऊषा मौर्या (35) घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
करीब सवा दस बजे ऊषा के कमरे से तेज धुआं उठते देख नीचे रहनेवाले भाइयों के परिवारवाले तथा आसपास के लोग शोर मचाते हुए दौड़ कर उस कमरे पर पहुंचे तो त्रिभुवन के कमरे का एक दरवाजा अंदर से बंद था जबकि दूसरा दरवाजा बाहर से बंद था लेकिन उसमें कड़ी नहीं लगी।

अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
लोग दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि बिस्तर पर ऊषा की खून से लथपथ लाश पड़ी थी और बिस्तर जल रहा था। हत्यारे ने चाकू से उसका गला रेत दिया था। कमरे में खून से सना चाकू और गैस सिलेंडर वहीं पास में पड़े थे। सूचना पर ऊषा का पति त्रिभुवन भी पहुंच गया।
एसपी केके चौधरी, एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय, सीओ सिटी नृपेंद्र, नगर कोतवाल शशिभूषण राय पुलिस व डाग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले में किसी करीबी के होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि महिला के पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही हत्यारों का पता लगा लिया जाएगा।