फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Withdrawal money from fake account of Prime Minister Jeevan Jyoti Bima Yojana ballia

धोखे से हस्ताक्षर कराकर निकाले सवा लाख से ज्यादा रुपये, बैंककर्मियों पर लगाया आरोप

Mon, 13 Jan 2020 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Jan 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal money from fake account of Prime Minister Jeevan Jyoti Bima Yojana ballia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के क्लेम की धनराशि मृतका के पति से सादा विड्राल पर हस्ताक्षर कराकर निकाल लिए जाने के आरोप बैंककर्मियों पर लगाया गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत की गई है।

विज्ञापन


घटना रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा का है। श्रीनगर की बासमती देवी पत्नी छोटेलाल वर्मा का इस बैंक में बचत खाता था। इस खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रुपये प्रतिवर्ष वाला बीमा था। खाताधारक बासमती देवी की मौत के बाद बीमा के दो लाख रुपये नियमानुसार उनके पति छोटेलाल वर्मा मिलने चाहिए थे।
विज्ञापन


छोटेलाल वर्मा का आरोप है कि बैंक के कुछ कर्मचारियों ने सादे विड्राल पर धोखे से उसका हस्ताक्षर कराकर एक लाख 31 हजार रुपये निकाल लिया है। शेष धनराशि उनके खाते में अब भी है। उस खाते को बैंककर्मियों ने होल्ड कर दिया है। अपने भुगतान के लिए बार-बार बैंक का चक्कर लगाने के बाद भी जब उन्हें बैंककर्मियों ने पैसे नहीं दिए। इस मामले में सोमवार को छोटेलाल वर्मा ने रेवती थाने में सोमवार को शिकायती पत्र देकर बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी की मौत पांच माह पूर्व हो गई थी। इसकी सूचना छोटेलाल वर्मा ने बैंक शाखा को दी थी। बैंक शाखा द्वारा संबंधित विभाग से उसके क्लेम की बीमा राशि खाते में मंगवा ली गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में पूर्वांचल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच हो रही है। अगर जांच में बैंककर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed