{"_id":"c64412c78f0de82033ffbfb30ab03716","slug":"with-the-lure-of-a-thousand-22-thousand-usurped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार का लालच देकर 22 हजार ले उड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार का लालच देकर 22 हजार ले उड़े
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sat, 20 Feb 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
एक हजार रुपये का लालच देकर दो उचक्के शुक्रवार को पिंडरा बाजार निवासी अशोक मोदनवाल का 22 हजार रुपये लेकर भाग निकले। पिंडरा बाजार में चाट बेचने वाले अशोक दोपहर में 22 हजार रुपये नजदीक के बैंक में जमा करने गए थे। बैंक के बाहर ही उसे दो युवक मिले।
दोनों ने बताया कि उन्हें अपने एक मित्र के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करने हैं। बैंक मैनेजर एक साथ डेढ़ लाख रुपये जमा करने से मना कर रहे हैं। अशोक से कहा कि वह अपने खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा कर उसे ट्रांसफर कर दे। इसके बदले वह अशोक को एक हजार रुपये कमीशन देंगे। दोनों युवक अशोक को अपनी कार में ले गए। उसे डेढ़ लाख की गड्डी देने के साथ ही एक हजार रुपये अलग से दिए।
अशोक अपना 22 रुपयों से भरा बैग कार में छोड़कर डेढ़ लाख रुपये जमा करने बैंक चला गया। अंदर जाकर देखा तो गड्डी में केवल ऊपर और नीचे एक-एक हजार के असली नोट थे और बाकी के नोट नकली थे। लौटकर बाहर गया तो कार सवार भाग चुके थे। उसने फूलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।