फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Wife killed his TB infected husband for lover in varanasi

17 साल की शादी पर भारी पड़ा 12 वर्ष छोटे प्रेमी का प्यार, पत्नी ने खुद ही तबाह किया अपना घर

Sat, 27 Jul 2019 12:08 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 27 Jul 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Wife killed his TB infected husband for lover in varanasi
आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

प्यार अंधा होता है, ऐसा अक्सर सुनने और देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला वाराणसी में सामने आया है। यहां की एक महिला ने खुद से 12 साल छोटे युवक के प्यार में पागल होकर पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन


शादी के 17 साल बाद वाराणसी के सेनपुरा की रूपा चौरसिया को 12 साल छोटे आमिर से प्यार हुआ तो दोनों ने जीने-मरने की कसम खा ली। परिवार की परवाह न करते हुए आमिर और उसके दोस्त रवि कसेरा व अमन के साथ रूपा ने टीबी की बीमारी से पीड़ित पति संतोष चौरसिया का गला दबा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों को पति की बीमारी का हवाला देकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को रूपा सहित चार आरोपियों को जेल भेजा। आमिर के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस और चार मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जासूस बन कर बहन ने अपने भाई के कातिलों को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Wife killed his TB infected husband for lover in varanasi
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पानदरीबा के व्यापारी संतोष की 2002 में रूपा से शादी हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। 21 जुलाई की रात संदिग्ध हाल में संतोष की मौत हो गई थी। सूचना पाकर गाजीपुर के मियांपुरा कोयला घाट से संतोष की बहन सरिता मायके आई। पति की मौत के बाद भी रूपा को मोबाइल पर घंटों बात करते देख सरिता को शक हुआ तो वह घर के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू की।

सामने आया कि 21 जुलाई की रात उसके भाई के घर तीन युवक आए थे। सरिता ने चेतगंज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार से भाई की हत्या की आशंका जताते हुए गुरुवार की रात तहरीर दी। इंस्पेक्टर चेतगंज ने सीसी कैमरे में कैद युवकों और रूपा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला परत दर परत खुलता चला गया।

सवा साल पहले दालमंडी में हुई थी दोनों की दोस्ती

रूपा ने बताया कि अप्रैल 2018 में वह दालमंडी में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान आर्टिफिशियल ज्वेलरी के दुकानदार हकाक टोला निवासी आमिर से उसकी दोस्ती हुई। दोनों में करीबी बढ़ी तो आमिर उसके घर आने-जाने लगा। संतोष को इसकी भनक लगी और उसने नाराजगी जताई तो रूपा ने उसे ठिकाने लगाने के लिए आमिर को पिस्टल खरीदने का पैसा दिया।

इसी बीच पता लगा कि संतोष को टीबी हो गई है तो रूपा ने उसे घर पर ही ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 21 जुलाई की रात रूपा के घर पर आमिर के साथ भुलेटन का रवि कसेरा और हकाक टोला का अमन आया। चारों ने गला दबा कर संतोष की हत्या कर दी और वापस लौट गए। संतोष की बीमारी के कारण परिजनों को किसी पर शक भी नहीं हुआ।

'पति अच्छे थे, हमने पूरा परिवार बरबाद कर दिया'

पुलिस अभिरक्षा में बिलख रही रूपा का कहना था कि पति अच्छे थे, लेकिन हमारे कदम बहक गए थे और परिवार बिखर गया। पति को भूल कर वह आमिर को सच्चा प्यार समझने लगी थी। आमिर को हर महीने पति की कमाई के पैसे और अपने जेवर तक बेचने को दे दी थी।

आमिर कहता था कि संतोष मर जाएगा तो दोनों मकान वगैरह बेच कर और तीनों बच्चों को छोड़ कर नई जिंदगी की शुरूआत करेंगे। रूपा ने कहा  'हाथ क्या लगा... पति की मौत हो गई, बच्चे अनाथ हो गए और वह जेल जा रही है। जीवन में खुद को कभी माफ नहीं कर पाएगी और कोशिश करेेगी कि उसके बच्चे उसका चेहरा न देखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed