फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wife in Delhi with two children, father took in-laws with son-in-law in ballia up

यूपी: पत्नी दो बच्चों के साथ दिल्ली में, बेटे के साथ ससुराल आए पति ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 30 Aug 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Wife in Delhi with two children, father took in-laws with son-in-law in ballia up
demo pic

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैथवली में शनिवार की रात पुत्र के साथ ससुराल में आए एक युवक ने छत की रेलिग से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार को हुई। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

विज्ञापन

शनिवार की दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अजय सिंह(45) अपने बेटे बेदांश सिंह(14) के साथ ससुराल कैथवली आया। रात में अजय सिंह खाना खाने के बाद पुत्र के साथ कमरे में सो गया।
विज्ञापन



इसके बाद मृतक ने रात में ही अपने पुत्र को नानी के पास सोने के लिए भेज दिया। इसी बीच रात में सबके सो जाने के बाद किसी वक्त छत की रेलिंग से मवेशी बांधने वाली रस्सी से फांसी लगाकर झूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मृतक अजय की शादी करीब 18 वर्ष पहले कैथवली निवासी रानी सिंह से हुई थी, जिनसे तीन पुत्र हैं। बड़ा व छोटा पुत्र मां रानी के साथ दिल्ली में है। जबकि बीच वाला पुत्र देवांश पिता के साथ अपने ननिहाल आया था।

सूचना पर पहुंचे सीओ बांसडीह दीपचंद्र, बांसडीह कोतवाल राजेश सिंह व एसआई अजय यादव ने घटना के बारे में पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के दिन घर पर मृतक की सास अनिता देवी(65) और उनके पिता जगरनाथ सिंह(95) ही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed