{"_id":"597849594f1c1b054d8b4795","slug":"wife-beat-her-husband-with-sticks-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पत्नी ने पति को लाठियों से पीटा, सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी पत्नी ने पति को लाठियों से पीटा, सिर फोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 26 Jul 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
crime news
भला है बुरा है जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है...फिल्म नसीब अपना-अपना के इस गीत के मायने बदलते परिवेश के साथ अब बदलने लगे हैं। जी हां, सोमवार की देर रात यूपी के चंदौली जिले एक बिगडै़ल पत्नी द्वारा अपने ही पति की लाठियों से की गई पिटाई की घटना को देखकर तो यही कहा जा सकता है।
विज्ञापन
उसने पति को सिर्फ पीटा ही नहीं बल्कि डंडे से उसका मारकर सिर भी फोड़ दिया। पत्नी की पिटाई से आहत पति ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। इस पर कोतवाल ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घायल का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सराय छोटू निवासी सोनू लाल की शादी दो वर्ष पूर्व सैयदराजा के नेहरू नगर निवासी विनीता देवी के साथ हुुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति -पत्नी में आए दिन विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
सोनू ने बताया उसका उसकी पत्नी के बीच मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। बावजूद इसके वह उसके साथ उसी घर में रह रही है। आरोप लगाया कि सोमवार की रात अचानक वह किसी बात को लेकर उससे झगड़ने लगी। घर में विवाद को टालने के लिए वह कमरे में जाकर लेट गया।
कहा कि इस पर भी वह नहीं मानी और घर में रखा डंडा ले आई और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बताया कि इस दौरान डंडा उसके सिर पर लगते ही खून बहने लगा। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद राजकीय महिला चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। कोतवाल एएन सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।