फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   wife and husband died by gun shot on kali magal varanasi

डबल मर्डर : कर्मकांड कराने वाले गद्दी संचालक और पत्नी की हत्या, एसएसपी से लिपटकर खूब रोया बेटा

Sat, 21 Sep 2019 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 21 Sep 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
wife and husband died by gun shot on kali magal varanasi
एसएसपी से लिपटकर रोता बेटा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के काली महाल क्षेत्र में शनिवार सुबह पिशाचमोचन की गद्दी और संपत्ति विवाद में पूजा कराने जा रहे कर्मकांडी ब्राह्मण और पत्नी की घर में नृशंस हत्या कर दी गई। चार-पांच हौसला बुलंद बदमाशों ने बड़े लड़के पर भी फायरिंग की, पर वह बाल-बाल बच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में अफरा-तफरी और डर का माहौल है।

विज्ञापन


कृष्ण कांत उपाध्याय(52) की पिशाचमोचन में पूजा पाठ कराने की गद्दी है। पिछले कई साल से गद्दी और कालीमहाल स्थित घर को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार को भी झगड़ा हुआ था। रोज की तरह कृष्णकांत पिशाचमोचन जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक (फाइल फोटो)


घर के सामने ही हथियारों से लैस चार-पांच हौसला बुलंद बदमाशों ने कृष्ण कांत पर फायर झोंक दिया।  इसके बाद बदमाश घर मे घुस गए और छत पर मौजूद पत्नी पर भी हमला बोल दिया। गोली मारने के साथ ही धारदार हथियारों से भी वार कर ममता(46) को मौत के घाट उतार दिया।

बड़े बेटे पवन पर भी फायर करने का प्रयास किया पर मिस होने के चलते वह बच गया। गोली चलने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। मौके पर एडीजीज़ आईजी, डीएम, एसएसपी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर कई साल से छोटे भाई राजेन्द्र उपाध्याय से विवाद चल रहा था। राजेन्द्र, उसकी पत्नी, बेटे सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed