{"_id":"5df8f05e8ebc3e696a2e92e1","slug":"wanted-extortion-in-unique-style-in-varanasi-wrote-your-family-s-life-imprisoned-in-this-letter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में अनूठे अंदाज में मांगी रंगदारी, लिखा-तुम्हारे परिवार की जिंदगी इस कागज के टुकड़े में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बनारस में अनूठे अंदाज में मांगी रंगदारी, लिखा-तुम्हारे परिवार की जिंदगी इस कागज के टुकड़े में कैद
Tue, 17 Dec 2019 08:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर में एक सर्राफा कारोबारी समेत दो अन्य व्यवसायियों से अनूठे अंदाज में रंगदारी मांगने का मामला आने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पहला मामला पंचवटी रोड पर स्थित सर्राफा का कारोबार करने वाले मायाशंकर यादव उर्फ कल्लू सेठ से जुड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार की सुबह जब अपने श्री सद्गुरु ज्वेलर्स दुकान का शटर उठाया तो एक लिफाफा मिला। लिफाफा खोलने पर एक पत्र मिला जिसमे दो लाख रंगदारी देने की मांग की गई थी और न देने पर कारोबारी समेत पूरे परिवार को गोली से मार देने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
धमकी देने वाले ने बाकायदा भावनात्मक अंदाज में लिखा है कि हम तुमसे इतना नही मांग रहे है कि तुम बर्बाद हो जाओगे। तुम्हारे पूरे परिवार की जिंदगी इस कागज के टुकड़े में कैद है। रुपया एक लाल चुनरी में लपेट के टेगरा मोड़ पर स्थित एक हनुमान जी के मंदिर में रखने को कहा गया।
विज्ञापन
demo pic
दूसरी धमकी इसी अंदाज में चौक-मिर्जापुर रोड पर स्थित जूता व्यापारी सत्यनारायण केशरी को दी गई है। उनके मुताबिक उन्होंने लगभग दो सप्ताह पहले दुकान खोला तो एक पत्र मिला जिसमे 50 हजार रुपये रामबाग के पास देने की मांग की गई और न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई।
सत्यनारायण को तो दो बार धमकी भरा पत्र मिला। कुछ दिन पहले रामपुर, रामनगर निवासी दुर्गाप्रसाद कसेरा को भी ऐसे ही शटर के नीचे से पत्र डालकर दो लाख की रंगदारी मांगी गई। उनसे पैसा रामबाग पोखरे पर मांगा गया। रकम न देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने को कहा गया।
व्यवसायियों ने दहशत के चलते घटना की जानकारी किसी को नही दी। सभी ने पत्र कार्यकारी रामनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्र को दी। उन्होंने बताया कि धमकी की बाबत उन्हे जानकारी है। एक सप्ताह के अंदर धमकी देने वाले को दबोच लिया जाएगा और दूध का दूध पानी पानी हो जाएगा। इधर धमकी मिलने के बाद व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसी कैमरे लगवा लिए हैं। इस घटना के बाद भी व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है।