{"_id":"586789da4f1c1b425ceed0c5","slug":"vishwanath-temple-varanasi-sanctum-priest-caught-stealing","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा चुराते पकड़ा गया पुजारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा चुराते पकड़ा गया पुजारी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 31 Dec 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा चुराता एक पुजारी शुक्रवार की दोपहर सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया। पुजारी को चढ़ावे के नोट रखते तब देखा गया, जब भोग आरती के बाद दर्शनार्थियों की भीड़ बाबा के दरबार में प्रवेश कर रही थी।
ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने पुजारी को तत्काल गर्भगृह से बाहर निकलवाकर इसकी जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी को दी। सीईओ ने मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट तलब की है। फुटेज के आधार पर पुजारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
गर्भगृह में दोपहर 12.25 बजे भोग आरती के बाद चोरी का मामला पकड़ा गया। गर्भगृह में तैनात पुजारी सत्यनारायण चौबे (सरदारू) को ऑन ड्यूटी मजिस्ट्रेट (जिला खनन अधिकारी) अनिल कुमार सिंह ने चढ़ावा पेटिका में डालने के बजाय छिपाते हुए देखा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में पहुंच कर पुजारी को बाहर बुलवाया। इस घटना की जानकारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दी। सीईओ से पुजारी को पुलिस को सौंपने की अनुमति मांगी लेकिन नहीं मिली। सीईओ ने निर्देश दिया कि वह अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। फुटेज के आधार पर पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने पुजारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में चढ़ावा और दान की चोरी की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।

वहीं विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष पं. अशोक द्विवेदी ने कहा कि गर्भगृह में चढ़ावे की चोरी की शिकायतें आए दिन मिल रही हैं। न्यास परिषद में पहले भी इस तरह की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।