{"_id":"5d41cad18ebc3e6cbe42ab64","slug":"villagers-stone-throwing-on-revenue-team-for-removed-encroachment-pond-karimuddinpur-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ : अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों किया पथराव, दो लेखपाल घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ : अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों किया पथराव, दो लेखपाल घायल
Wed, 31 Jul 2019 10:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम और ग्रामीणों में होती नोंकझोक।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर गांव में तालाब से अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम के साथ मनबढ़ों (बदमाशों) ने बदसलूकी की और पथराव किया। इसमें दो लेखपाल घायल हो गए। लेखपालों ने चार नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर मुहल्ला स्थित एक तालाब पर 24 लोगों ने अतिक्रमण कर पाट दिया है। एसडीएम निरंकार सिंह के आदेश पर 20 जुलाई को राजस्व टीम ने पैमाइश कर पोखरी का सीमांकन किया था। बुधवार को पुलिस के साथ राजस्व निरीक्षक विजय सिंह, लेखपाल सत्येंद्र सिंह, रामभरोसे चौहान, राजेंद्र राम और पंकज चौहान अतिक्रमण हटाने गांव पहुंचे।
विज्ञापन
जैसे ही जेसीबी ने खोदाई शुरू की सैकड़ों लोग पहुंच गए और टीम के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने जब खदेड़ा तो भीड़ ने राजस्व टीम पर पथराव कर दिया। इसमें लेखपाल सत्येंद्र सिंह और रामभरोसे चौहान घायल हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
लेखपाल सत्येंद्र सिंह ने चार नामजद और सौ अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि इन लोगों ने लेखपाल राजेंद्र को गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। एसडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि पोखरी पर कब्जा करने वाले 24 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।