{"_id":"5ddd50718ebc3e54c548fd40","slug":"vido-viral-of-ado-panchayat-chhanbe-taking-money-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: रुपये लेते हुए एडीओ पंचायत का वीडियो वायरल, जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिर्जापुर: रुपये लेते हुए एडीओ पंचायत का वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Tue, 26 Nov 2019 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
रुपये लेते हुए एडीओ पंचायत का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में एक पैकेट में भरे नोट लेते हुए एडीओ पंचायत छानबे का वीडियो वायरल हुआ है। इसके साथ ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला निवासी शिवशंकर ने आरोप लगाया है कि एडीओ पंचायत अशोक दुबे ने किसी काम में अनियमितता करते हुए एक लाख रुपये रिश्वत ली है। जिसका वीडिया बनाया गया है। वीडियो कितना सच है, इसका जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
शिवशंकर का आरोप है कि वीडियो में एडीओ पंचायत ने कहा है कि यह पैसा ऊपर के अधिकारियों तक जाता है। जो कि भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।
इस संबंध में शिवशंकर ने डीएम को एक पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यह गंभीर मसला है। इस पर तत्काल कार्रवाई हो और आरोपी को कठोर दंड दिया जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि यह प्रकरण गंभीर है और बिना जांच के कुछ कहा नहीं जा सकता कि यह वीडियो किन परिस्थितियों में और कब बनाया गया। इसके लिए डीएम के निर्देश पर कमेटी जांच करेगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।