जौनपुर : देर रात बदमाशों ने सब्जी व्यवसायी की गोली मारी, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक सब्जी व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
महाराजपुर थाना क्षेत्र के तेजी बाजार गौराकलां निवासी सब्जी विक्रेता सचिन सिंह उर्फ कल्लू की शनिवार देर शाम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तेजीबाजार के सुभाष चौक पर रास्ता बंद कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी विपिन कुमार मिश्र के आश्वासन पर पांच घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौराकलां निवासी सब्जी विक्रेता सचिन सिंह उर्फ कल्लू(27) शनिवार देर शाम दुकान बंद करने के बाद तीन बाइक से अपने दोस्त सचिन मौर्या अतुल सिंह, बाबा विश्वकर्मा, विपिन गुप्ता और राहुल आदि के साथ बदलापुर स्थित ज्ञानी ढाबा पर खाना खाने के लिए गए। खाना खाने के बाद वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे।
रात करीब 11 बजे घर लौटते समय क्षेत्र के कलिंजरा रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर पूर्व स्कोर्पियों सवार बदमाशों ने पीछे से सचिन के ऊपर फायरिंग कर झोक दी। फायरिंग में गोली कल्लु के सिर में लग गई। उसके साथियों ने उसे बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालत में सुधार ना होने के कारण बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस घटनास्थल से मृतक सचिन का चप्पल व खून के मिले निशान के तौर पर बदमाशों की खोजबीन रात भर करती रही।
मौत की घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पांच घंटे तक तेजीबाजार-लोहिन्दा मार्ग स्थित सुभाष चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर एसओ महराजगंज, एसओ बदलापुर, एसओ सिंगरामऊ, एसओ बक्सा, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, तहसीलदार बदलापुर, एसपी ग्रामीण संजय राय मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं मानें।
इसके बाद एसपी विपिन कुमार मिश्र मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता ने सोनू निवासी मुरादपुर कोटिला और बंटी दूबे निवासी पट्टी दयाल थाना बदलापुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।