{"_id":"598edc574f1c1b2f0e8b4c80","slug":"varanasi-youth-sensational-claim-100-meter-blown-by-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में युवक का सनसनीखेज दावा, 100 मीटर उड़ा ले गया जानवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनारस में युवक का सनसनीखेज दावा, 100 मीटर उड़ा ले गया जानवर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ परेशान युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटी काटने की अफवाहों के बीच वाराणसी में अज्ञात प्राणी द्वारा रात में घर के बाहर सोए व्यक्ति को सौ मीटर तक उड़ा ले जाने का दावा किया है। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमित कुमार ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह अफवाह है। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं देें। बावजूद इसके ग्रामीण रात में जाग रहे हैं। जरियारी गांव निवासी सुलाभ चौहान गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था।
विज्ञापन
उसकी पत्नी, बेटी और बेटा घर के भीतर सोए थे। रात 9:30 बजे चारपाई पर लगी मच्छरदानी तेज हवा से गिर गई। महसूस हुआ कि सामने अजीबोगरीब प्राणी ने सिर की तरफ हाथ लगाया। सुलाभ ने सिर बचाया तो उसने पैर की तरफ हाथ लगा दिया।
विज्ञापन
सुलाभ ने उसका पैर पकड़ लिया, तो वह चुंबक की तरह चिपक गया और उसे साथ लेकर उड़ने लगा। बताया, सौ मीटर दूर जाने के बाद अजीब पक्षी के पैर से उसका हाथ छूट गया और वह गिर गया।
गिरने के बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर रमेश, रबि, सोनू, गोपी चंद मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। मौके पर गए दानगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि सुलाभ ने कोई सपना देखा है, जिसके चलते वह धान के खेत तक रात में दौड़ा था। पूछताछ में जो बातें सामने आई वह महज अफवाह है।