फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Woman allegedly beaten dowry 15 lakh and dumped roadside while unconscious case registered

वाराणसी: 15 लाख रुपये दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंकने का आरोप; केस दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 08:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 31 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

विवाहिता शिवा त्रिपाठी ने ससुराल पक्ष पर 15 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 26 जुलाई को मारपीट कर उसे अर्धबेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने पति, सास और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Varanasi Woman allegedly beaten dowry 15 lakh and dumped roadside while unconscious case registered
चाैबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अतिरिक्त दहेज में 15 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर सड़क किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति, सास और दो ननदों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटने के बाद अर्धबेहोशी की हालत में कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चंद्रावती गांव निवासी ओमकार त्रिपाठी की पुत्री शिवा त्रिपाठी का विवाह 25 अप्रैल 2026 को कानपुर निवासी राजीव तिवारी उर्फ गुड्डू के साथ हुआ था। शिवा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति राजीव तिवारी, सास प्रेमकांति तिवारी और ननद प्रीति तिवारी उर्फ गुड्डी व शालिनी तिवारी उर्फ शालू ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता के मुताबिक, दहेज की रकम नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई-कई दिनों तक भोजन नहीं दिया जाता था। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि 26 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कपड़े में लपेटकर अर्धबेहोशी की हालत में चौबेपुर क्षेत्र में विश्वकर्मा प्लाईवुड के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

प्लाईवुड संचालक गया प्रसाद की नजर सड़क किनारे पड़ी विवाहिता पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास और दो ननदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed