फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Three laborers die due to falling roof of newly built house

वाराणसी : नवनिर्मित मकान की छत गिरने से तीन मजदूरों की मौत

Sat, 22 Apr 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 22 Apr 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Three laborers die due to falling roof of newly built house
Three laborers die in varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौबेपुर कस्बे में शुक्रवार को नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से वहां काम कर रहे तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं ठेकेदार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया आनन फानन में पुलिस भी पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  बताया जा रहा है कि चौबेपुर स्टेशन रोड के किनारे जल निगम के सेवानिवृत्त अभियन्ता जयराम गुप्ता मकान बनवा रहे हैं। उन्होंने इसका ठेका झारखंड निवासी सिराज अहमद को तीन लाख रुपये में दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मकान में प्रातः नौ बजे के करीब मजदूर चार दिन पहले ढाले गए छज्जे की बांस-बल्लियों को सही कर रहे थे। इसी बीच करीब 40 फुट लम्बा व साढे़ तीन फुट चौड़ा छज्‍जा गिर गया। इससे पूरी दीवार भी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घर में काम कर रहे तीन राजगीर मजदूर अब्बास 32 वर्ष, निवासी लहरिया टांड धनवार गिरिडीह झारखंड , मुस्तकीन 30वर्ष निवासी धोबिया श्रृंगार धनवार झारखंड व सेवा लाल प्रजापति ऊर्फ शिवकुमार 32 वर्ष निवासी गरथौली चौबेपुर वाराणसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।


उधर, काम करवा रहा ठेकेदार सिराज अहमद निवासी गिरिडीह झारखंड गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी सदर और तहसीलदार भी पहुंचे। उन्होंने मृतक परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed