{"_id":"586b4a904f1c1ba378158cfa","slug":"varanasi-three-arrested-in-assault-and-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : होटल में मारपीट और तोड़फोड़ में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी : होटल में मारपीट और तोड़फोड़ में तीन गिरफ्तार
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्सी स्थित एक होटल में 31 दिसंबर की रात घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने मुगलसराय के रजनीकांत विजेता, यूके वर्मा और हड़िया के अभिषेक मौर्या को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मारपीट मेेें एक और युवक भी शामिल था लेकिन दरोगा का बेटा होने के कारण पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
होटल संचालक इंद्रभूषण पांडेय ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। इंद्रभूषण पांडेय के अनुसार 31 दिसंबर की रात नशे में धुत दस युवक होटल में शराब पीना चाह रहे थे। विरोध करने पर मारपीट और तोड़फोड़ की।
सौ नंबर पर सूचना देने पर दो पकड़े गए और बाकी भाग गए। भेलूपुर पुलिस के पहुंचने पर दोनों युवकों और उनके पास से बरामद देशी कट्टा सौंप दिया गया। इंद्रभूषण ने बताया कि वह मुकदमा दर्ज कराने भेलूपुर पहुंचे, तभी मारपीट में शामिल दो अन्य युवक भी पैरवी के लिए आए।
विज्ञापन
पुलिस ने उन दोनों को भी बैठा लिया। उनमें से एक दरोगा का बेटा था तो पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस की इस कारगुजारी की शिकायत एसएसपी नितिन तिवारी से की गई है।