फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Teenager, left home gangrape by giving intoxicant substance

घर छोड़कर आई थी किशोरी, दरिंदों ने नशीला पदार्थ देकर किया गैंगरेप

Fri, 16 Jun 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 16 Jun 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Teenager, left home gangrape by giving intoxicant substance
rape

घर से नाराज होकर वाराणसी आई आजमगढ़ की किशोरी को मदद का झांसा देकर दो ऑटो चालकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। वारदात मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में हुई। किशोरी को मैंगोशेक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


किशोरी की शिकायत पर गैंग रेप और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर मंडुवाडीह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मेडिकल मुआयना के बाद किशोरी को नारी संरक्षण गृह भिजवाया और परिवारीजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने गैंगरेप के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा गुरुवार को अपने कार्यालय में मीडिया के सामने किया। बताया कि किशोरी ने बुधवार को मंडुवाडीह थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने घर से नाराज होकर यहां आ गई थी। कैंट पर मिले दो ऑटो चालक उसे मदद का झांसा देकर अपने साथ मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर ले आए। यहां मैंगोशेक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। घटना मंगलवार की रात हुई।

बुधवार को पीड़ित किशोरी मंडुवाडीह थाने पहुंची। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से दोनों ऑटो चालकों की तलाश शुरू की।

दोनों की शिनाख्त महेशपुर निवासी दयाराम और गाजीपुर के सैदपुर थाना के जौहरपुर निवासी संजय जायसवाल के तौर पर हुई। उसी दिन शाम को दोनों को चांदपुर चौराहे से धर दबोचा गया।


सिपाही जितेंद्र को पांच हजार का इनाम

एसएसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटे के भीतर गैंगरेप के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में मंडुवाडीह थानाध्यक्ष के साथ ही कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। जितेंद्र की कार्यकुशलता के लिए उन्हें पांच हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed