फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi son killed his mother for property

मां ने नहीं दिया संपत्ति में हिस्सा तो बेटे-बहू ने गला दबाकर मार डाला

Fri, 25 Aug 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 25 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
varanasi son killed his mother for property
demo pic
वाराणसी के एक गांव में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां की गला घोट कर हत्या कर दी। मामला संपत्ति के विवाद से जुड़ा है। यह खुलासा शुक्रवार को वाराणसी एसएसपी आरके भारद्वाज ने किया। घटना चौबेपुर थाना अंतर्गत मुरीदपुर  गांव की है।
विज्ञापन


बीते चार मार्च को  मुरीदपुर  में फुलेसरा देवी की हत्या उसके छोटे बेटे गंगा प्रसाद और बहू हीरामनी देवी ने संपत्ति विवाद में गला दबाकर की थी। दरअसल, गंगा की शराब पीने की लत से आजिज आकर फुलेसरा ने अपनी पूरी संपत्ति बड़े बेटे जमुना के नाम वसीयत कर दी थी।
विज्ञापन


इसी से नाराज और कर्ज के बोझ तले दबे गंगा को जब कुछ न सूझा तो उसने पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को गंगा और हीरामनी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि बीते चार मार्च की रात चौबेपुर थाने पर मुरीदपुर की फुलेसरा देवी की मौत की सूचना गंगा द्वारा दी गई थी। मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

पता लगा कि फुलेसरा को गला दबाकर मारा गया था। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। थानाध्यक्ष चौबेपुर अवनीश कुमार राय ने जांच के दौरान पाया कि गंगा अपने हिस्से का खेत बेचने के लिए मां से  विवाद करता था।

फुलेसरा देवी की मौत होते ही गंगा ने अपने हिस्से की 10 बिस्वा जमीन तीन लाख रुपये में सट्टा कर दी तो उस पर शक गहराया। इसी आधार पर थानाध्यक्ष चौबेपुर ने पूछताछ शुरू की तो गंगा ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए उसने काफी कर्ज लिया था।


जिन्होंने कर्ज दिया था तो वापस करने का दबाव बना रहे थे। जबकि, मां न हिस्सा दे रही थी और न जमीन बेचने दे रही थी। इसीलिए चार मार्च की रात 10 बजे के लगभग पत्नी हीरामनी के साथ मां का गला दबाकर हत्या कर दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed