फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police caught two hardcore criminal

वाराणसी में पांच-पांच हजार के दो ईनामी दबोचे गए

Sun, 25 Jun 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 25 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
varanasi police caught two hardcore criminal
एक चौबेपुर के पूर्व प्रधान की हत्या और दूसरा गैंगेस्टर एक्ट के तहत था वांछित - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के तरना पुल और गिलट बाजार तिराहा से रविवार की भोर शिवपुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों की शिनाख्त पांच-पांच हजार के इनामी बदमाश चौबेपुर के उगापुर के अरविंद यादव और चंदौली के अलीनगर के ख्यालगढ़ के शशिभूषण सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अरविंद के पास पास से कट्टा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद कर दोनों को  जेल भेज दिया। गिरफ्तार अरविंद के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तीन और शशिभूषण के खिलाफ गैंगेस्टर, हत्या का प्रयास, लूट सहित अन्य आरोपों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने अपने कार्यालय में बताया कि थानाध्यक्ष शिवपुर को शनिवार की रात ढाई बजे के लगभग सूचना मिली थी कि एक सुपर स्प्लेंडर  से एक बदमाश तरना बाजार की ओर से जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने तरना पुल पर घेरेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस सुपर स्प्लेंडर के आने की सूचना थी उसके दिखाई देते ही रुकने का इशारा किया गया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीछा किया तो वह भागने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसके पिता की हत्या क्षेत्र के पूर्व प्रधान कैलाश यादव ने 24 नवंबर 2015 को अपने साथियों के साथ की थी।

प्रतिशोध में उसने अपने भाई के साथ मिलकर बीते दो जनवरी को चंद्रावती बाजार में कैलाश यादव की हत्या कर दी थी। वहीं, भोर में चार बजे के लगभग थानाध्यक्ष शिवपुर ने गिलट बाजार तिराहा के पास से शशिभूषण को गिरफ्तार किया। शशिभूषण ने बताया कि नई उम्र के लड़कों की उसकी गैंग है।

गैंग के सदस्य यूपी कॉलेज के छात्रों और उसके आसपास रहने वालों पर अपना प्रभाव बनाए रखते हैं और वसूली करते हैं। अरविंद चोरी की जिस बाइक पर सवार था, उसकी आगे की नेमप्लेट पर पुलिस और पीछे भगवा रंग का स्टीकर लगा हुआ था।

उसने बताया कि आगे पुलिस लिखा होने से कहीं भी वाहन चेकिंग के दौरान उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी। बताया कि बाइक के पीछे भगवा रंग का स्टीकर उसने शौक में लगवा रखा था।

आजमगढ़ः मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

varanasi police caught two hardcore criminal
लूट और हत्या की कई घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम - फोटो : अमर उजाला
अतरौलिया के कनैला पुल के पास शनिवार की देर शाम मुठभेड़ में एसटीएफ गोरखपुर और अतरौलिया की पुलिस ने पांच हजार के इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पिस्टल, तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए।

बदमाश जेल में निरुद्ध एक बदमाश के इशारे पर अहरौला बाजार निवासी एक मिठाई विक्रेता की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन्हें असलहे जेल में निरुद्ध अपराधी रामजीत यादव ने उपलब्ध कराया था। इनके विरुद्ध आजमगढ़ और आसपास के जिलों में लूट और हत्या के कई  मुकदमे दर्ज हैं।

 एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव अहरौला के पकड़ी गांव, नीरज यादव अतरौलिया के झीसूपुर और अंकुर यादव अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर के अज्जमलपुर गांव का रहने वाला है। नीरज यादव पर पांच हजार इनाम घोषित है। इन अपराधियों का एक साथी विजय सिंह विक्की आजमगढ़ जेल में बंद है। 

इसी जेल में इनके गिरोह का सरगना रामजीत यादव भी है। विजय सिंह की दुश्मनी अहरौला बाजार निवासी मिठाई विक्रेता नाटे हलुवाई से है और वह  नाटे की हत्या करवाना चाहता है। इसके लिए रामजीत ने असलहा उपलब्ध कराया। गिरफ्तार तीनों आरोपी अतरौलिया के कनैला पुल के पास वारदात की साजिश रच रहे थे। सूचना पर अतरौलिया पुलिस और एसटीएफ गोरखपुर की टीम पहुंची। इन्हें देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। एसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2015 में इन्होंने कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ठेकेदार शैलेंद्र सिंह की हत्या, अतरौलिया थाना क्षेत्र के श्यामबिहारी चौबे की हत्या, वर्ष 2016 में अतरौलिया के अशोक सेठ से 30 लाख रुपये की लूट, इस वर्ष सिधारी के राहुल प्रेक्षागृह के सामने दवा विक्रेता के घर में घुसकर महिला से आभूषण और जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद बाजार से लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार से 1.50 लाख रुपये की लूट की थी।

एसपी ने बताया कि इस कामयाबी के लिए एडीजी वाराणसी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed