{"_id":"592316bb4f1c1bd208535df1","slug":"varanasi-police-arested-three-people-who-gives-false-information-over-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को फोन कर फर्जी सूचना देने,गालीगलौज करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को फोन कर फर्जी सूचना देने,गालीगलौज करने वाले तीन गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जैतपुरा, लोहता, बड़ागांव थाने में चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 नंबर पर फोन कर पुलिस को फर्जी सूचना देने और गालीगलौज करने के आरोप में सोमवार को वाराणसी के जैतपुरा, लोहता और बड़ागांव थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
जैतपुरा थाना क्षेत्र से खुद को हरिश्चंद्र यादव बताकर पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि दो वर्गों के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। सूचना पर आननफानन में हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन सब कुछ सामान्य मिला।
जैतपुरा थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से उक्त शख्स का पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
दूसरा मामला लोहता थाना क्षेत्र के अकेलवा चौराहा का है। सजोई के विजय राय और परमपुर के सुरेश राय बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों को शरारत सूझी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि अकेलवा चौराहा पर हत्या हो गई है। सूचना पाकर मौके पर यूपी 100 की पीआरवी पहुंची। मौके पर कुछ नहीं मिला और विजय राय व सुरेश राय मिले। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया कि मजाक में हत्या की सूचना दिए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
तीसरा मामला बड़ागांव क्षेत्र का है। पांडेयपुर (रसूलपुर) निवासी राकेश यादव 20 मई से पुलिस को फोन कर कभी हत्या तो कभी लूट की सूचना दे रहा था। उसके द्वारा दी गई सभी सूचनाएं फर्जी निकल रही थी और पुलिस परेशान हो रही थी। सोमवार को पुलिस को फोन कर चैलेंज किया कि दम है तो पकड़ कर दिखाओ और गालीगलौज किया। पुलिस ने राकेश के घर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया।