Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Silver worth 3.30 crore rupees recovered from roadways bus two smugglers arrested

Varanasi Crime: 3.35 करोड़ की 278 किलो चांदी तस्करी में दो कूरियर बॉय गिरफ्तार, पूछताछ कर रही टीम

Wed, 27 Aug 2025 06:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 06:20 PM IST
सार

चेकिंग अभियान के दाैरान आदमपुर पुलिस ने रोडवेज बस से करोड़ों की चांदी बरामद की है। दोनों लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई थी। खबर लिखे जाने तक कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन
Varanasi News Silver worth 3.30 crore rupees recovered from roadways bus two smugglers arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: आदमपुर पुलिस ने मंगलवार की रात गोलगड्डा स्थित रोडवेज बस से 278.59 किलो चांदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद चांदी की कीमत 3 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के टेकापुरा निवासी सौरभ तिवारी और सिगरा थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी राजा सेठ है। बरामद चांदी को लेकर दोनों काशी डिपो की रोडवेज बस (यूपी78एचटी3926) से लखनऊ जा रहे थे। फिलहाल आरोपियों से आयकर और जीएसटी विभाग की टीम भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि रात 11 बजे के आसपास आदमपुर पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज बस से दो तस्कर भारी मात्रा में चांदी लेकर लखनऊ की ओर जाने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने गोलगड्डा चौराहे पर बस रोककर चेकिंग शुरू की। इस बीच सीट पर दो युवक मिले और बस के अंदर 12 बोरी में चांदी के आभूषण, सिल्ली मिली। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह कूरियर बॉय है।

विज्ञापन
Trending Videos

चांदी की बोरियों को लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है। दोनों आरोपियों से चांदी की बाबत कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं सके। दोनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी। दोनों महज एक कूरियर बॉय के रूप में सामने आए हैं। आयकर अधिकारियों की टीम ने चांदी को जब्त किया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम के अनुसार दोनों के मोबाइल सीडीआर और व्हाट्स एप चैट खंगाले गए हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें सिर्फ लखनऊ पहुंचाने के लिए कहा गया था और वहां से कोई दूसरा व्यक्ति चांदी को लेकर आगे बढ़ता। फिलहाल रात तक पुलिस, जीएसटी और आयकर अधिकारियों की टीम आरोपी राजा सेठ और सौरभ तिवारी से पूछताछ की है। वहीं, 24 घंटे बाद भी कोई सामने नहीं आया जो बरामद चांदी को अपना बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed