Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Money was deposited into various accounts under the pretext of activating a customer ID and e-insurance.

Mahendragarh-Narnaul News: एलआईसी कमीशन दिलाने के नाम पर बीएसएफ जवान से 2.22 लाख की ठगी

Fri, 13 Nov 2026 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Money was deposited into various accounts under the pretext of activating a customer ID and e-insurance.
नारनौल। नीरपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान से एलआईसी पॉलिसी का कमीशन दिलाने के नाम पर 2,22,250 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने कमीशन मिलने का झांसा देकर पहले कस्टमर आईडी बनवाने और फिर ई-इंश्योरेंस एक्टिवेट कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करा लिए।
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अब थाना शहर नारनौल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीरपुर निवासी कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ में तैनात है। सितंबर-अक्तूबर में वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी दौरान 19 सितंबर को उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने खुद को एलआईसी मुख्य कार्यालय का कर्मचारी बताया और कहा कि उसकी पॉलिसी का पैसा शेयर मार्केट में निवेश किया गया था। इस पर उसे कमीशन मिलना है।
कमीशन के नाम पर मांगे पैसे
आरोपी ने कमीशन लेने के लिए कस्टमर आईडी बनवाने के नाम पर 52 हजार 250 रुपये मांगे। जवान ने अपने एसबीआई खाते से 10 हजार और साथी के एचडीएफसी खाते से 42 हजार 250 रुपये बताए गए खातों में भेज दिए। इसके बाद 23 सितंबर को दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने दूसरी पॉलिसी का कस्टमर कोड बनाने के लिए 90 हजार रुपये मांगे। यह रकम भी जवान ने साथी के एसबीआई खाते से ट्रांसफर कर दी।
14.12 लाख मिलने का दिया झांसा
इसके बाद विजय सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि 13 अक्तूबर तक उसे पॉलिसियों के 14 लाख 12 हजार 861 रुपये मिल जाएंगे। बाद में ई-इंश्योरेंस एक्टिवेट कराने के नाम पर 3.25 लाख रुपये मांगे गए। जवान ने 80 हजार रुपये और भेज दिए। इसके बाद उसे ठगी का शक हुआ। बैंक कर्मचारियों से जानकारी लेने पर धोखाधड़ी का पता चला।

वर्जन:
साइबर क्राइम पंचकूला से जीरो एफआईआर नारनौल थाने पहुंची है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।-अनिल कुमार, थाना प्रभारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed