{"_id":"59cbda234f1c1b78548b4ac7","slug":"varanasi-girl-student-leave-her-school-due-to-fear-of-molestation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में 12वीं की छात्रा ने शोहदे के आतंक से स्कूल जाना छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में 12वीं की छात्रा ने शोहदे के आतंक से स्कूल जाना छोड़ा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 28 Sep 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर लंका थाना अभी सुर्खियों में ही था कि बुधवार को भी ही एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। मामले के अनुसार 12वीं की एक छात्रा शोहदे के आतंक से इतनी सहम गई है कि उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
लंका थाने पहुंचे किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लंका थाना अंतर्गत छित्तूपुर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के पिता ने बताया उनकी बेटी के स्कूल जाते समय रास्ते में सामने घाट क्षेत्र निवासी एक शोहदा छेड़खानी करता है।
विरोध करने पर शोहदा मारपीट की धमकी देता है। इससे घबराई छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया तो शोहदा फोन कर परेशान करने लगा। शोहदे की इन करतूतों से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन
इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर की तस्दीक कराई जाएगी और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

बाप-बेटे के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा
यूपी100
- फोटो : amar ujala
चोलापुर क्षेत्र के गड़सरा गांव निवासी सूबेदार यादव और उसके बेटे संवरू के खिलाफ बुधवार को चोलापुर थाने में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इलाके की ही एक किशोरी ने बाप-बेटे के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, कोतवाली थाना अंतर्गत टाउनहाल मैदान में बुधवार को मेले में आईं दो किशोरियों से झूला झुलाने के काम में लगे दो युवकों ने छेड़खानी की। किशोरियों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की पिटाई कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि दोनों की शिनाख्त दुर्गाकुंड निवासी विक्की और राहुल के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में किशोरियों ने तहरीर नहीं दी है लेकिन दोनों के खिलाफ पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।