{"_id":"5970c6774f1c1b3b6f8b46ee","slug":"varanasi-girl-leaves-school-due-to-fear-of-bad-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में शोहदे की दहशत से 12वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल और कोचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में शोहदे की दहशत से 12वीं की छात्रा ने छोड़ा स्कूल और कोचिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
आरोपी ने पूरे परिवार को देख लेने की दी धमकी तो पुलिस को ट्वीट कर मांगी मदद
- फोटो : demo
वाराणसी में 12वीं की छात्रा ने शोहदे की दहशत के कारण स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया है। छात्रा के पिता ने शोहदे को समझाने की कोशिश की तो उल्टे उसने पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दी। छात्रा लंका थाना के इंदिरा नगर क्षेत्र की रहने वाली है।
कोई रास्ता न सूझता देख गुरुवार को उसने अपनी परेशानी के संबंध में यूपी पुलिस, एडीजी जोन, आईजी रेंज और वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर मदद मांगी।
छात्रा के ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई और बृजइंक्लेव निवासी नितेश सिंह के खिलाफ लंका थाने में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़िता छात्रा द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार उसके स्कूल और कोचिंग जाते समय रास्ते में नितेश सिंह उस पर छींटाकशी करता है। दोस्ती करने का बार-बार दबाव बनाता है और मना करने पर मारपीट करता है।
छात्रा ने बताया कि जब उसने अपने पिता को आपबीती सुनाई तो वो नितेश के घर गए और परेशान न करने का अनुरोध किए। मगर, नितेश ने छात्रा के पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
इससे घबराई छात्रा बीते एक हफ्ते से अपने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़कर घर पर बैठी हुई है। छात्रा ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तस्दीक की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।